कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, बंगाल की राजनीति में मचा भूचाल
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में BJP नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चन्द्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या किए जाने से राज्य की राजनीति में भारी हड़कंप मच गया है। अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने पहले कई राउंड फायरिंग की और फिर चन्द्रनाथ रथ को निशाना बनाते हुए करीब 3 गोलियां दागीं, जो उनके सिर और सीने में लगीं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
कौन हैं शुभेंदु अधिकारी?
शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल की राजनीति का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। वे वर्तमान में नंदीग्राम विधानसभा सीट से विधायक हैं। वर्ष 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट से हराकर राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी थीं।
शुभेंदु अधिकारी लंबे समय तक तृणमूल कांग्रेस (TMC) में रहे, लेकिन बाद में उन्होंने BJP का दामन थाम लिया। वे करीब दो दशकों से बंगाल की राजनीति में सक्रिय हैं और पूर्वी मिदनापुर क्षेत्र में उनका मजबूत राजनीतिक प्रभाव माना जाता है।
कौन थे चन्द्रनाथ रथ?
मृतक चन्द्रनाथ रथ को शुभेंदु अधिकारी का बेहद करीबी और भरोसेमंद सहयोगी माना जाता था। वे लंबे समय से उनके साथ राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय थे। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उनकी पहचान एक शांत और जमीन से जुड़े कार्यकर्ता के रूप में थी।
बताया जा रहा है कि चन्द्रनाथ रथ क्षेत्रीय स्तर पर BJP संगठन और स्थानीय कार्यक्रमों के समन्वय का काम देखते थे। उनकी हत्या के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।
बीजेपी ने TMC पर लगाए गंभीर आरोप
बीजेपी सांसद राहुल सिन्हा ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “TMC एक हिंसावादी दल बन चुकी है। बंगाल में राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाया जा रहा है।”
वहीं बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने इस हत्या को “पूर्व नियोजित टारगेटेड सुपारी किलिंग” करार दिया। उन्होंने कहा कि “पिछले 15 वर्षों में बंगाल में जो माफिया और हिंसा का माहौल बना है, यह उसी का नतीजा है।”
हालांकि, इस मामले में TMC की ओर से खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के पीछे की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।
राजनीति गरमाई, जांच जारी
घटना के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति और गरमा गई है। बीजेपी लगातार राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था फेल होने का आरोप लगा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Title: शुभेंदु अधिकारी के करीबी चन्द्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या, BJP ने TMC पर लगाए गंभीर आरोप
Shubhendu Adhikari, Chandranath Rath, Kolkata Crime News, BJP West Bengal, TMC News, Bengal Political Violence, Nandigram, Rahul Sinha, Shehzad Poonawalla, Breaking News HindiSearching Keywords:
Suvendu Adhikari PA murder news, Chandranath Rath biography, Nandigram MLA Suvendu Adhikari, Kolkata firing latest news, Bengal BJP worker murder, West Bengal political violence news, Chandranath Rath killed
