स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए सहयोग करें 🙏 • आज की ताज़ा बड़ी खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं • राजस्थान और राष्ट्रीय समाचार उपलब्ध हैं . सनातन धर्म से जुड़ी हर खबर पर नजर रखता है सनातनी संत रिपोर्टर
बयाना वन विभाग कार्रवाई – न्यूज़ रिपोर्ट
भरतपुर | बयाना

वन विभाग का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, करोड़ों की मशीनरी जब्त कर खनन आऱोपियों के नेटवर्क को किया ध्वस्त

बयाना: राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बुधवार को बयाना वन रेंज के सूखाशीला वनखंड में स्थित तरबीजपुर क्षेत्र में हुई इस छापामार कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।

बड़ी खबर: विभाग की सख्ती को देख माफिया अपनी करोड़ों रुपये की भारी मशीनरी मौके पर ही छोड़कर रफूचक्कर हो गए। रेंजर हरभान सिंह की टीम ने पूरी मुस्तैदी के साथ घेराबंदी की थी।

वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई मुख्य वन संरक्षक पी. काथिरवेल के निर्देशन में संपन्न हुई। मौके पर भरतपुर डीएफओ प्रमोद धाकड़ ने नेतृत्व किया, जबकि एसीएफ सुरेश चौधरी ने पूरे ऑपरेशन का सुपरविजन किया।

जब्त किए गए उपकरणों की सूची

उपकरण का नाम संख्या
हाइड्रा क्रेन 2
ट्रैक्टर-ट्रॉली 2
वारसॉ (Warsaw) मशीनें 5
इलेक्ट्रिक पैनल 5
जनरेटर सेट 1
कम्प्रेशर 4

वन भूमि पर अवैध ‘बाड़ा’

जांच के दौरान टीम ने पाया कि आरोपियों ने वन भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर एक बाड़ा बना रखा था। यहाँ मशीनों को छिपाकर रखा जाता था। टीम के पहुँचते ही वहाँ भगदड़ मच गई और आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

“वन विभाग की चेतावनी: अवैध खनन करने वालों के खिलाफ अब कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने तक कार्रवाई जारी रहेगी।”

By Sanatani Sant Reporter

I am an exserviceman presently sadhak Bageshwar Balaji. Presently Working as a religious and social news reporter .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *