स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए सहयोग करें 🙏 • आज की ताज़ा बड़ी खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं • राजस्थान और राष्ट्रीय समाचार उपलब्ध हैं . सनातन धर्म से जुड़ी हर खबर पर नजर रखता है सनातनी संत रिपोर्टर
सनातनी संत रिपोर्टर (SSR) न्यूज़
स्थान: बयाना, भरतपुर रिपोर्टर: सुरेंद्र फौजी
बजरंग दल और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सनातनी संत रिपोर्टर मौके पर पहुँचा, तीखे प्रश्नों से पाखंडी बाबा हुआ बेनकाब

बयाना: राजस्थान के बयाना क्षेत्र में धर्म की आड़ में चल रहे एक बड़े पाखंड का पर्दाफाश हुआ है। कोंडा के जंगलों में एक कथित साधु द्वारा एक मंदबुद्धि युवती को अवैध रूप से साथ रखने की सूचना मिलने पर सनातनी संत रिपोर्टर (SSR) न्यूज़ की टीम तुरंत एक्शन मोड में आई और मौके पर पहुँची।

सनातनी संत रिपोर्टर के तीखे सवाल, बेनकाब हुआ बाबा

जैसे ही रिपोर्टर सुरेंद्र फौजी मौके पर पहुँचे, उन्होंने भगवा चोला ओढ़े व्यक्ति (बसंत, निवासी सहारनपुर) से धर्म और परंपराओं से जुड़े सवाल किए। सनातनी संत रिपोर्टर के तीखे प्रश्नों के सामने पाखंडी बाबा टिक नहीं सका। उसे न अपने गुरु का नाम पता था और न ही वह अपने अखाड़े की कोई जानकारी दे पाया।

“भगवा की आड़ में गलत काम करने वालों को सनातनी संत रिपोर्टर कभी माफ नहीं करेगा। हमने मौके पर पहुँचकर इस पाखंड का पर्दाफाश किया है।” – सुरेंद्र फौजी
बजरंग दल की सक्रियता और कोतवाल का एक्शन

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर डटे रहे। उन्होंने तुरंत बयाना कोतवाली में मामले की जानकारी दी। पुलिस कार्रवाई कोतवाल रामविलास गुर्जर ने सूचना मिलते ही पुलिस टीम भेजी और पाखंडी बाबा को हिरासत में लिया।

पुलिस की मदद से बाबा और उस मंदबुद्धि युवती (दिव्या, निवासी अंबाला) को सुरक्षित भरतपुर भिजवा दिया गया है। वहां की वैधानिक कार्यवाही के बाद युवती को उसके परिवार तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा।

By Sanatani Sant Reporter

I am an exserviceman presently sadhak Bageshwar Balaji. Presently Working as a religious and social news reporter .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *