मध्य प्रदेश : छतरपुर जिले के ग्राम गढ़ा में स्थित बागेश्वर बालाजी का मंदिर आज विश्व में अपनी दिव्य अलौकिक शक्तियों के लिए जाना जाता है | यह धाम सिद्ध पीठ है | इसके पीठाधीश्वर श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज हैं | श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज आज विश्व में बागेश्वर धाम सरकार के नाम से जाने जाते हैं | बागेश्वर धाम सरकार पर उनके पूर्वज दादा गुरु महाराज की असीम अनुकंपा एवं कृपा है और उन्हीं के ही आशीर्वाद से उनको अलौकिक सिद्धियां मिली है जिससे वह लोगों के मन की बात तक जान लेते हैं |

बागेश्वर धाम सरकार की मुख से निकला एक-एक वाक्य सिद्ध वाक्य है और वह सत्य होता है ऐसी उनके पास दिव्य शक्ति है |

क्या है बागेश्वर धाम के दिव्य अलौकिक चमत्कार ?

बागेश्वर धाम का सबसे अलौकिक चमत्कार तो यह है कि जो कोई भी भक्त वहां जाता है उसकी मनोकामना पूर्ण अवश्य होती है यदि वह सच्चे मन से अपनी अर्जी लगता है तो बालाजी और सन्यासी बाबा उसकी अर्जी स्वीकार करते हैं |

बागेश्वर धाम पर जिस भक्त की अर्जी लग जाए और दिव्य दरबार में उसका नंबर आ जाए तो समझो उसका सौभाग्य ही जाग गया हो क्योंकि दिव्य दरबार में बागेश्वर धाम सरकार के द्वारा बुलाने पर जो वह आशीर्वाद देते हैं वह आशीर्वाद अवश्य पूर्ण होता है यह सबसे बड़ा चमत्कार है |

बागेश्वर धाम पर इस तरह के चमत्कार आपको अक्सर आए दिन मिलेंगे और जो कोई भक्तों आ जाता है तो वह अपनी जबान से उसके साथ घटित उन घटनाओं का जिक्र करता है और उन चमत्कारों का भी जिक्र करता है |

यदि बागेश्वर धाम जाना हो तो कैसे जाएंगे ?

यदि आप बागेश्वर धाम जाने की सोच रहे हो तो आप बागेश्वर धाम जाने के लिए देश की किसी भी कोने से या विदेश से भी आप बागेश्वर धाम के नजदीक या तो छतरपुर या खजुराहो पहुंचे यदि आप हवाई जहाज से यात्रा करके आ रहे हैं तो आप खजुराहो हवाई अड्डा पर पहुंच जाए और वहां से आप बागेश्वर धाम के लिए कोई कैब या अन्य वाहन के माध्यम से पहुंच सकते हैं | बागेश्वर धाम वहां से मात्र 32 किलोमीटर दूर है |

वहीं आप यदि बस ट्रेन या किसी अन्य माध्यम से आना चाहते हो तो आप जिस रास्ते से जिस दिशा से आ रहे हो उसे रास्ते और दिशा के अनुसार आपको दो बड़े शहरों को चुनना होगा आप छतरपुर या खजुराहो किसी को चुन ली और वहां पहुंच जाए वहां से आप यदि आप अपनी पर्सनल गाड़ी से हो तो आपको 32 किलोमीटर चलना होगा और यदि आप गाड़ी किराए पर लेकर जाना चाहते हो तो वहां से आपको ऑटो कैब याअन्य साधन मिल जाएंगे और आप वहां से 32 किलोमीटर की दूरी तय करके बागेश्वर धाम पहुंच जाओगे |

बागेश्वर धाम पर हनुमान जी की अर्जी किस दिन लगती है ?

बागेश्वर धाम पर हनुमान जी की अर्जी मंगलवार या शनिवार को लगती है |

आप मंगलवार और शनिवार को बागेश्वर धाम पहुंच जाइए और वहां जाकर आप बालाजी के मंदिर की 21 परिक्रमा देकर आपके जैसी मनोकामना है जैसी आपकी अर्जी है उसके हिसाब से कपड़ा लेकर के और उसमें नारियल और पांच लौंग रख करके हनुमान जी के मंदिर में बाँध दें |

यदि आपकी मनोकामना से संबंधित अर्जी है तो लाल कपड़ा और यदि आपकी शादी विवाह से संबंधित अर्जी है तो पीला कपड़ा, प्रेत बाधा से ग्रसित हो तो काला कपड़ा और संतान प्राप्ति के लिए अर्जी है तो सफेद कपड़ा में अर्जी बांधी जाती है |

यदि आपको पोस्ट अच्छा लगा हो तो इस साइड को सब्सक्राइब कर लें और कमेंट में जय श्री राम अवश्य लिखें |

By Sanatani Sant Reporter

I am an exserviceman presently sadhak Bageshwar Balaji. Presently Working as a religious and social news reporter .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *