स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए सहयोग करें 🙏 • आज की ताज़ा बड़ी खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं • राजस्थान और राष्ट्रीय समाचार उपलब्ध हैं . सनातन धर्म से जुड़ी हर खबर पर नजर रखता है सनातनी संत रिपोर्टर

राजस्थान : भरतपुर जिले के बयाना उपखंड क्षेत्र के गांव खोहरा में शिक्षा के नाम पर खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां निजी स्कूल सिद्ध विद्या मन्दिर पर पीडब्ल्यूडी की जमीन और सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण करने का गंभीर आरोप सामने आया है। ग्रामीण निर्भय सिंह पुत्र विशन धाकड़ ने मामले को लेकर लिखित शिकायत दी, जिसके बाद राजस्व विभाग हरकत में आया और मौके पर पैमाइश की गई।

जांच में सच्चाई चौंकाने वाली निकली। राजस्व विभाग द्वारा 15 जून 2022 को तैयार किए गए मौका पर्चा में साफ दर्ज है कि उत्तर-पश्चिम कोने से 2 मीटर और दक्षिण-पश्चिम कोने से 7 मीटर तक पूर्व दिशा में अतिक्रमण किया गया है। यानी स्कूल संचालक ने न सिर्फ सरकारी जमीन पर कब्जा जमाया, बल्कि आमजन के रास्ते तक को नहीं छोड़ा।

सबसे बड़ा सवाल पीडब्ल्यूडी विभाग की भूमिका पर खड़ा हो रहा है। विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर केवल खानापूर्ति कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। कार्रवाई की जगह लीपापोती ने विभाग की कार्यशैली पर गंभीर संदेह खड़े कर दिए हैं। वहीं शिक्षा विभाग भी सूचना मिलने के बावजूद चुप्पी साधे बैठा है।

ग्रामीणों का कहना है कि जब सरकारी विभाग ही आंखें मूंद लेंगे तो नियम-कानून का कोई अर्थ नहीं रह जाएगा। अब देखना यह है कि पीडब्ल्यूडी और प्रशासन अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सख्त कदम उठाते हैं या फिर यह स्पष्ट अतिक्रमण भी फाइलों में दफन होकर रह जाएग

पीडब्ल्यूडी अधिकारी सरिता जाटव ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में आया है। उपखंड अधिकारी से संपर्क किया गया है जल्द ही टीम गठित करके जांच की जाएगी, नापकी जाएगी यदि अतिक्रमण हुआ तो उचित कार्यवाही की जाएगी।

By Sanatani Sant Reporter

I am an exserviceman presently sadhak Bageshwar Balaji. Presently Working as a religious and social news reporter .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *