स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए सहयोग करें 🙏 • आज की ताज़ा बड़ी खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं • राजस्थान और राष्ट्रीय समाचार उपलब्ध हैं . सनातन धर्म से जुड़ी हर खबर पर नजर रखता है सनातनी संत रिपोर्टर

राजस्थान: भरतपुर जिले के बयाना उपखंड में महिला शिक्षिका ने की आत्महत्या, जयपुर से लौटने के कुछ घंटे बाद रसोई में मिला शव, डिप्रेशन में चल रही थी।

यह घटना आदर्श नगर क्षेत्र में मंगलवार शाम एक 37 वर्षीय महिला शिक्षिका ने आत्महत्या कर ली। वह अपने घर की पहली मंजिल पर स्थित रसोई में साड़ी के फंदे से झूलती मिलीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान रश्मि मीना के रूप में हुई है। वह बयाना ब्लॉक के दहगांव स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रश्मि पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में चल रही थीं।

जानकारी के मुताबिक, रश्मि मीना का विवाह करीब 16 वर्ष पूर्व कालूराम मीना से हुआ था, जो जयपुर में विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। सरकारी नौकरी के कारण रश्मि अपने पिता भूपसिंह मीना के आदर्श नगर सेक्टर-2 स्थित मकान में रह रही थीं।पुलिस को उनके बैग से भभूत की शीशी और पुड़िया भी मिली हैं। बताया जा रहा है कि वह मंगलवार दोपहर ही जयपुर से बयाना लौटी थीं। घर आने के कुछ ही समय बाद उन्होंने रसोई में जाकर साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना का खुलासा तब हुआ जब रश्मि की मां रसोई में पहुंचीं और उन्होंने अपनी बेटी को फंदे से लटका देखा।

एसएचओ रामगिलास गुर्जर ने बताया कि पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतका के पति को घटना की सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

By Sanatani Sant Reporter

I am an exserviceman presently sadhak Bageshwar Balaji. Presently Working as a religious and social news reporter .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *