स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए सहयोग करें 🙏 • आज की ताज़ा बड़ी खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं • राजस्थान और राष्ट्रीय समाचार उपलब्ध हैं . सनातन धर्म से जुड़ी हर खबर पर नजर रखता है सनातनी संत रिपोर्टर

बयाना (भरतपुर)। पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की खुशी में बयाना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। कार्यक्रम का नेतृत्व राजस्थान भाजपा कार्यकारी समिति के सदस्य धर्म सिंह चौधरी ने किया

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और पटाखे फोड़कर जीत का उत्सव मनाया। भाजपा के महामंत्री राजेंद्र सिंह दमदमा ने ने धर्म सिंह चौधरी का साफा बांधकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में पार्षद धीरज चौधरी, पवन विधूड़ी, नितिन चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

🔥 “उत्तर भारत में भगवा लहराया” – धर्म सिंह चौधरी

इस दौरान धर्म सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा ने उत्तर भारत में भगवा लहराया है। उन्होंने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को देते हुए उनके नेतृत्व को ऐतिहासिक बताया।

🗳️ राजस्थान में दोबारा भाजपा सरकार बनने का दावा

धर्म सिंह चौधरी ने राजस्थान की राजनीति पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि राज्य में “एक बार कांग्रेस, एक बार भाजपा” का जो मिथक चला आ रहा है, वह इस बार टूट जाएगा।

उन्होंने दावा किया कि इस बार राजस्थान में भाजपा दोबारा सरकार बनाएगी और नया इतिहास रचेगी।

📊 भरतपुर में निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा दावा

भरतपुर जिले में आगामी नगर निकाय और ग्राम पंचायत चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थिति बेहद मजबूत है।

उनका कहना है कि जिले की सभी नगर पालिकाओं, नगर निगम और ग्राम पंचायतों में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी।

बयाना में भाजपा कार्यकर्ताओं का यह जश्न न केवल पार्टी की जीत का उत्सव था, बल्कि आगामी चुनावों को लेकर आत्मविश्वास का भी संकेत दे गया। अब देखने वाली बात यह होगी कि यह दावा चुनावी नतीजों में कितना सच साबित होता है।

By Sanatani Sant Reporter

I am an exserviceman presently sadhak Bageshwar Balaji. Presently Working as a religious and social news reporter .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *