स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए सहयोग करें 🙏 • आज की ताज़ा बड़ी खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं • राजस्थान और राष्ट्रीय समाचार उपलब्ध हैं . सनातन धर्म से जुड़ी हर खबर पर नजर रखता है सनातनी संत रिपोर्टर

बयाना (भरतपुर)। राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना उपखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बागरेन के गांव भिडावली में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहाँ खेतों में चरने गई पशुपालक की भैंसों पर बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिससे एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य भैंस बुरी तरह झुलस गई।

कैसे हुआ हादसा?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा गांव से कुछ दूरी पर स्थित खेतों में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खेत के पास स्थित एक पीपल के पेड़ में अचानक बिजली के तारों में स्पार्किंग (शॉर्ट सर्किट) हुई, जिससे हाई-वोल्टेज तार टूटकर नीचे गिर गया। बदकिस्मती से पास में ही चर रही एक भैंस उस तार की चपेट में आ गई और करंट लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पास खड़ी दूसरी भैंस भी करंट के झटके से झुलस गई।

महेश पुत्र निहाल गुर्जर की थी भैंस

पीड़ित पशुपालक की पहचान भिडावली निवासी महेश पुत्र निहाल गुर्जर के रूप में हुई है। भैंस की मौत से पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि घायल भैंस का उपचार किया जा रहा है और उसे बचाने के प्रयास जारी हैं।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए इसकी सूचना जीएसएस बागरेन पर दी। बिजली विभाग ने तुरंत सप्लाई बंद कर दी, जिससे पास में ही चल रहे अन्य पशु और लोग करंट की चपेट में आने से बच गए। सूचना मिलने पर लाइनमैन वीरेंद्र गुर्जर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और टूटे हुए तारों को दुरुस्त करने की कार्रवाई शुरू की।

प्रशासन से मुआवजे की मांग

पशुपालक महेश के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है, ताकि गरीब किसान को इस आर्थिक क्षति से उबारा जा सके ।

By Sanatani Sant Reporter

I am an exserviceman presently sadhak Bageshwar Balaji. Presently Working as a religious and social news reporter .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *