
राजस्थान : भरतपुर जिले के बयाना उपखंड की पाली डांग ग्राम पंचायत की गांव सपा में 20 लख रुपए की लागत से स्टेडियम बनाया गया था | यह स्टेडियम डांग क्षेत्रीय विकास योजना के तहत लाया गया था | इसके लिए वर्ष 2020-21 में राशि स्वीकृत की गई थी | वह राशि थी 20 लाख रुपए और इसमें व्यय भी 20 लाख रुपए दिखाए गए थे | इस स्टेडियम को जब लाया गया था तो उस समय वर्तमान विधायक श्रीऊ अमर सिंह जाटव थे और जब इसका उद्घाटन हुआ तो उसमें गरिमामय उपस्थिति रही थी श्री शेर सिंह सूपा की |
फिलहाल गांव वासियों का कहना है कि इस स्टेडियम का खिलाड़ियों के द्वारा उपयोग नहीं किया जा रहा है क्योंकि यह अभी अधूरा है | हमारे सनातनी संत रिपोर्टर जब स्टेडियम को देखने पहुंचे तो उसमें गोबर ही गोबर मिला | इस गोबर से अनुमान लगाया जा सकता है कि इस स्टेडियम में खिलाड़ी तो खेलने नहीं मवेशियों ही बैठती हैं |
गांव के श्री चतर सिंह आप सूपा कहा कि राजस्थान सरकार में 5 साल पहले अमर सिंह जी के द्वारा इसमें विकास कराया गया था | उनके बाद में सरकार भारतीय जनता पार्टी बनी हुई है लेकिन विधायक निर्दलीय है विधायक जी ने तो आज तक स्टेडियम के बारे में कुछ सोचा ही नहीं है | यहां से सीधे निकलती हैं और चली जाती हैं |
कार्यकारी संस्था के सदस्यों का कहना है कि यदि सरकार के द्वारा कुछ और बजट आवंटित कर दिया जाए तो स्टेडियम को खेलने लायक बनाया जा सकता है और इसमें बयाना क्षेत्र के टूर्नामेंट भी कराये जा सकते हैं |
हमारे सनातनी संत रिपोर्टर की ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट को आप इस वीडियो के माध्यम से देख सकते हैं |



Leave a Reply