0

सनातन धर्म , राजस्थान : के भरतपुर जिले की बयाना उपखंड में समरया गांव के पास अरावली की तलहटी में आश्रम है वैदेही आश्रम उसे आश्रम के महंत है श्री श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर राम रतन दास जी महाराज | राम रतन दास जी महाराज की महामंडलेश्वर बनने के पीछे की कहानी बहुत ही रहस्यमय है |

संक्षिप्त जीवन परिचय

इस कहानी को बताएं उससे पहले आपको हम उनका जीवन परिचय संक्षिप्त में बता देते हैं स्थानीय निवासियों के अनुसार बताया जाता है कि रामरतन दास बाबा छोटी सी उम्र में ही इस स्थान पर आए थे और उन्होंने यहां पर एक गुफा के अंदर साधना प्रारंभ कर दी | काफी समय तक वह गुफा के अंदर ही रहे साधना करते रहे और धीरे-धीरे उन्होंने आश्रम का निर्माण कराया कई बार उन्होंने वहां यज्ञ कराए और अभी वर्तमान में उनकी आयु लगभग 65 से 70 के मध्य है |

महामंडलेश्वर बनने के पीछे की कहानी

महाराज की महामंडलेश्वर बनने की पीछे की कहानी के बारे में हमें स्वयं महाराज जी ने ही बताया | उन्होंने बताया कि एक बार नासिक में महाकुंभ लगा हुआ था वहां महाराज जी भी महाकुंभ में गए | और उन्होंने वहाँ अपनी कुटिया बनाई हुआ यह कि महाकुंभ में जहां खालसा लगा हुआ था वहां पर पानी आया और सब की कुटिया में पानी भर गया लेकिन महामंडलेश्वर राम रतन दास जी महाराज की कुटिया में पानी नहीं भरा यह सब देखकर के वहां सभी श्रद्धालु साधु संत अचंभित हुए |

उसके बाद सभी साधु संतों ने वह विचार किया और महाराज के पास कुछ दिव्य शक्तियां जानकर उन्होंने उन्हें महामंडलेश्वर बनने के लिए कहा | महाराज जी ने पूछा कि महामंडलेश्वर बनने के लिए कितना पैसा खर्च हो जाएगा तो उन्होंने वह भी बताया | महाराज जी ने बोला कि मेरे पास पैसे तो नहीं थे लेकिन प्रभु की ऐसी कृपा हुई कि जहां उनका आश्रम था वहां के कुछ स्थानीय लोग 100 -150 की संख्या में उस महाकुंभ में स्नान को पहुंचे और तब उनको इस विषय के बारे में पता लगा तो उन्होंने महाराज को महाकुंभ में ही महामंडलेश्वर बनाने के लिए ठान लिया | सभी ने पैसे एकत्रित किया और महाराज को महामंडलेश्वर बना दिया |

आखिर क्यों चाहिए महामंडलेश्वर बनने के लिए पैसा ?

आपके मन में यह प्रश्न भी उठ रहा होगा कि आखिर महामंडलेश्वर बनने के लिए पैसा क्यों चाहिए तो इसका जवाब है कि जब कोई संत महामंडलेश्वर बनता है तो वह वहां संतो के लिए दान- दक्षिणा देता है वस्त्र आदि, रत्न आदि देता है तो इन सब के लिए वस्तु खरीदने की आवश्यकता होती है तो उसी के लिए पैसा चाहिए |

संपूर्ण जानकारी के लिए आप सनातनी संत रिपोर्टर के साथ महाराज जी का यह इंटरव्यू देखें और उनके रहस्यमई इस यात्रा की भी कहानी इस वीडियो में देखें

है

By Sanatani Sant Reporter

I am an exserviceman presently sadhak Bageshwar Balaji. Presently Working as a religious and social news reporter .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *