स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए सहयोग करें 🙏 • आज की ताज़ा बड़ी खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं • राजस्थान और राष्ट्रीय समाचार उपलब्ध हैं . सनातन धर्म से जुड़ी हर खबर पर नजर रखता है सनातनी संत रिपोर्टर

भरतपुर जिले के बयाना उपखंड के ग्राम पुरवाई खेड़ा में रविवार को सरकार का “विकास रथ” पहुंचा, जहां ग्रामीणों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस पहल का उद्देश्य आमजन तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना और उन्हें उनका लाभ दिलाना है।

कार्यक्रम के दौरान रथ के साथ एक सुझाव पेटी भी लगाई गई, जिसमें ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और सुझाव दर्ज कराए। विशेष बात यह रही कि मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कई समस्याओं का तुरंत समाधान भी किया, जिससे लोगों में सरकार के प्रति भरोसा बढ़ाइस

अवसर पर पूर्व भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारी समिति सदस्य धर्म सिंह चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी शिव सिंह, सचिव, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अर्जुन दमदम, पवन बिधूड़ी, कुलदीप सोलंकी, महेंद्र ठाकुर, गिर्राज सरपंच, गोवर्धन सरपंच सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता जनप्रतिनिधियों ने विकास रथ के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल गांव-गांव तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने में कारगर साबित हो रही है। इससे ग्रामीणों को सीधे लाभ मिल रहा है और प्रशासन व जनता के बीच संवाद भी मजबूत हो रहा है।

By Sanatani Sant Reporter

I am an exserviceman presently sadhak Bageshwar Balaji. Presently Working as a religious and social news reporter .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *