स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए सहयोग करें 🙏 • आज की ताज़ा बड़ी खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं • राजस्थान और राष्ट्रीय समाचार उपलब्ध हैं . सनातन धर्म से जुड़ी हर खबर पर नजर रखता है सनातनी संत रिपोर्टर

राजस्थान करौली जिले के टोडाभीम में राजस्थान प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी बी एल मीणा एक बार फिर अपने फैसले को लेकर चर्चा में है | इस बार बजह कोई प्रशासनिक निर्णय नहीं बल्कि परिवार और रिश्तों को प्राथमिकता देने का उनका कदम है |

जहां आज की इस दौर में एक फूटी कौड़ी के लिए भाई-भाई का दुश्मन हो रहा है संपत्ति के बंटवारे में आपस में गोलियां चल रही है हत्याएं हो रही है, आए दिन ऐसे कैसे आप सुनते होंगे ही मगर बीएल मीना का यह निर्णय क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है |

वीडियो देखें

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया है कि बी एल मीणा ने अपनी पैतृक संपत्ति पर अपना अधिकार स्वेच्छा से त्यागते हुए संपत्ति अपने भाई के नाम कर दी है | बताया जा रहा है कि इस संबंध में कानूनी प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है |

इस फैसले के बाद टोडाभीम क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में इसकी चर्चा तेज हो गई है |स्थानीय लोग इसे भाईचारे, पारिवारिक एकता और सामाजिक मूल्यों की मिसाल के रूप में देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि आज के समय में जहां संपत्ति विवादों को लेकर परिवारों में तनाव और कानूनी लड़ाइयां देखने को मिलती हैं, वहीं एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा स्वेच्छा से अपना हक छोड़ना समाज को सकारात्मक संदेश देने वाला कदम है।

क्षेत्र के कई लोगों ने इसे प्रेरणादायक निर्णय बताते हुए कहा कि परिवार में प्रेम और आपसी विश्वास बनाए रखने के लिए इस तरह के उदाहरण समाज के सामने आने चाहिए।फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है और लोग B.L. Meena के इस निर्णय की सराहना कर रहे हैं।

समाज में इस तरह के फैसले मानवीय मूल्यों का विकास करते हैं साथ ही एक एसे राष्ट्र का निर्माण होता है जिसकी कल्पना प्रत्येक समझदार व्यक्ति करता है | इस खबर को लेकर क्या है आपकी राय कमेन्ट करके बताएं |

By Sanatani Sant Reporter

I am an exserviceman presently sadhak Bageshwar Balaji. Presently Working as a religious and social news reporter .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *