स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए सहयोग करें 🙏 • आज की ताज़ा बड़ी खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं • राजस्थान और राष्ट्रीय समाचार उपलब्ध हैं . सनातन धर्म से जुड़ी हर खबर पर नजर रखता है सनातनी संत रिपोर्टर

राजस्थान के हिंडौन सिटी में बेसहारा सांडों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर की कॉलोनियों से लेकर ढाणियों तक खुलेआम घूम रहे सांड अब लोगों की जान के लिए खतरा बन चुके हैं। राहगीरों और वाहन चालकों पर अचानक हमला करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, वहीं बाजारों में ठेला लगाकर फल-सब्जी बेचने वाले दुकानदार भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

ताजा मामला किशन नगर इलाके से सामने आया है, जहां दो बेसहारा सांड आपस में भिड़ते हुए एक मकान में घुस गए। बताया जा रहा है कि जुपिटर स्कूल के पास स्थित जितेश कुमार के घर के बाहर दोनों सांड लड़ते-लड़ते पहुंचे और मकान का गेट तोड़ते हुए अंदर घुस गए। इस दौरान घर के बाहर खड़ी स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के समय वहां से गुजर रही महिलाओं की जान बाल-बाल बच गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में बेसहारा सांडों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पहले भी कई लोग सांडों के हमले में अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद नगर परिषद प्रशासन द्वारा इन बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

लोगों ने नगर परिषद से जल्द अभियान चलाकर बेसहारा सांडों को पकड़ने और शहरवासियों को राहत दिलाने की मांग की है।

By Sanatani Sant Reporter

I am an exserviceman presently sadhak Bageshwar Balaji. Presently Working as a religious and social news reporter .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *