स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए सहयोग करें 🙏 • आज की ताज़ा बड़ी खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं • राजस्थान और राष्ट्रीय समाचार उपलब्ध हैं . सनातन धर्म से जुड़ी हर खबर पर नजर रखता है सनातनी संत रिपोर्टर

राजस्थान: भरतपुर जिले के बयाना उपखंड के बंध बरैठा एवं आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार 12 मई की शाम आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने भारी नुकसान पहुंचाया। अचानक बदले मौसम से किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ग्रामीण दिनेश दत्तात्रेय ने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा से क्षेत्र में बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है। बांगभूता बरैठा मार्ग सहित कई स्थानों पर बड़े-बड़े आम और अन्य फलदार वृक्ष टूटकर गिर गए। तेज हवाओं के कारण कई पुराने पेड़ धराशायी हो गए और बाग-बगीचों को नुकसान पहुंचा है।उन्होंने बताया कि जिन खेतों में जायद की फसलें खड़ी थीं, वहां काफी नुकसान हुआ है।

क्षेत्र में इस समय सब्जियां, खरबूज, तरबूज सहित अन्य मौसमी फसलें हो रही हैं, जो ओलावृष्टि और तेज बारिश से प्रभावित हुई हैं। किसानों को फसल खराब होने से आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है।पशुपालकों को भी नुकसान झेलना पड़ा है। पशुओं के चारे के लिए जो सूखा चारा और स्टोरेज रखा हुआ था, वह भी आंधी और बारिश में खराब हो गया।

कई क्षेत्रों में पशुओं के लिए बनाए गए “खोंपा” (छप्परनुमा ढांचे) टूट गए। तेज तूफान के कारण बड़े-बड़े पेड़ गिरने से ग्रामीण इलाकों में भय का माहौल बना रहा।

फोटो और वीडियो देखकर तूफान की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। बंद बरैठा और आसपासगहस का पूरा क्षेत्र इस आंधी और ओलावृष्टि से प्रभावित हुआ है। लोगों ने प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर प्रभावित किसानों और ग्रामीणों को राहत दिलाने की मांग की है।

खबर : सनातनी संत रिपोर्टर सूत्र रिपोर्ट

By Sanatani Sant Reporter

I am an exserviceman presently sadhak Bageshwar Balaji. Presently Working as a religious and social news reporter .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *