स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए सहयोग करें 🙏 • आज की ताज़ा बड़ी खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं • राजस्थान और राष्ट्रीय समाचार उपलब्ध हैं . सनातन धर्म से जुड़ी हर खबर पर नजर रखता है सनातनी संत रिपोर्टर

गृहक्लेश के चलते फांसी के फंदे पर झूली विवाहिता, पीहर पक्ष ने लगाया हत्या करने का आरोप, पति फरार, घर में कुंदे से लटका मिला शव

बयाना कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव नगला चिम्मन में गुरुवार दोपहर को एक 27 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता फांसी के फंदे पर झूलती मिली। सूचना मिलने पर बयाना कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने एफएसएल टीम को भी बुलाया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बयाना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस की सूचना पर देर शाम पीहर पक्ष के लोग कोटा से बयाना पहुंचे। यहां उन्होंने मृतका के पति पर मृतका से मारपीट कर टॉर्चर करने के आरोप लगाए। उनका कहना था कि पति ने ही खुशबू की हत्या की है। पुलिस के अनुसार मृतका खुशबू की शादी वर्ष 2019 में नगला चिम्मन निवासी भरत जाटव के साथ हुई थी। घटना के समय उसका पति मजदूरी के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। मृतका के तीन छोटे बच्चे हैं।

मृतका के भाई कोटा निवासी हरकेश ने बताया कि 2 दिन पहले उसकी बहन खुशबू का फोन आया था उसने बताया कि पति रोजाना मारपीट करता है और उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस पर वह बुधवार को बयाना बहन के ले जाने के लिए आया था। लेकिन ससुराल वालों ने आगे से मारपीट नहीं होने की बात कह कर बहन को नहीं ले जाने दिया। भाई ने बताया कि आज सुबह बहन का फोन आया कि पति मारपीट कर रहा है। इसके थोड़ी देर बाद ही सूचना आई कि खुशबू की मौत हो गई है। भाई ने आरोप लगाया कि बहन की हत्या करने के बाद उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए कुंदे पर लटकाया गया है।

ससुराल वाले गुप्त तरीके से उसका दाह संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे लेकिन उन्होंने सूचना मिलते ही पुलिस को फोन कर दिया इससे पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और डेड बॉडी को कब्जे में ले लिया। भाई ने बताया कि पिछले काफी समय से उसकी बहन और बहनों के बीच विवाद चल रहा था कई बार उनका राजीनामा भी कराया था। भाई का आरोप है कि हत्या करने के बाद पति घर से फरार हो गया है अगर वह निर्दोष होता तो घर से फरार क्यों होता।

कोतवाली थाने के एएसआई हरिशंकर शर्मा ने बताया कि पिछले काफी समय से दोनों पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। पीहर पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। लेकिन फिलहाल कोई रिपोर्ट नहीं दी है। पीहर पक्ष की रिपोर्ट आने के बाद उसके अनुसार आगे की कानूनी कारवाई की जाएगी।

खबर: सनातनी संत रिपोर्टर सूत्र

सौजन्य से – वरिष्ठ पत्रकार महेश शर्मा

By Sanatani Sant Reporter

I am an exserviceman presently sadhak Bageshwar Balaji. Presently Working as a religious and social news reporter .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *