उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सड़कों पर नमाज की अनुमति नहीं है और कानून व्यवस्था के तहत सभी को नियमों का पालन करना होगा।
सीएम योगी ने कहा कि लोग उनसे अक्सर पूछते हैं कि क्या यूपी में सड़कों पर नमाज होती है? इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा, “कतई नहीं होती है। सड़कें चलने के लिए हैं। कोई भी व्यक्ति आकर सड़क पर तमाशा नहीं बना सकता। सड़क रोकने का किसी को अधिकार नहीं है। जहां उसका निर्धारित स्थल है, वहीं जाकर धार्मिक कार्य करे।”
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यदि किसी स्थान पर भीड़ अधिक होने की समस्या है तो व्यवस्थाओं के अनुसार शिफ्ट में आयोजन किया जा सकता है। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि किसी के पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं तो संख्या नियंत्रित करनी चाहिए।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर सभी को सिस्टम के साथ रहना है तो नियम और कानून का पालन करना होगा। प्रदेश में कानून का राज स्थापित करना सरकार की प्राथमिकता है और किसी को भी सार्वजनिक व्यवस्था बाधित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर सभी को सिस्टम के साथ रहना है तो नियम और कानून का पालन करना होगा। प्रदेश में कानून का राज स्थापित करना सरकार की प्राथमिकता है और किसी को भी सार्वजनिक व्यवस्था बाधित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। समर्थक इसे कानून व्यवस्था और अनुशासन से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि विपक्षी दलों की ओर से इस बयान पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती हैं।
