स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए सहयोग करें 🙏 • आज की ताज़ा बड़ी खबरें लगातार अपडेट हो रही हैं • राजस्थान और राष्ट्रीय समाचार उपलब्ध हैं . सनातन धर्म से जुड़ी हर खबर पर नजर रखता है सनातनी संत रिपोर्टर
राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति में विस्तार

राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति में विस्तार, रामकेश बने प्रदेश महामंत्री

बयाना | समाज हित एवं संगठन विस्तार को लेकर बड़ी नियुक्ति
रामकेश गुर्जर

समाज हित एवं संगठन विस्तार को लेकर सक्रिय राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति द्वारा महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश तंवर ने संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और सक्रिय सामाजिक योगदान को देखते हुए बयाना क्षेत्र के नया गांव कला कनावर निवासी रामकेश गुर्जर उर्फ बीपी जहाजिया को संगठन का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है।

“सक्रिय एवं कर्मठ युवाओं को जिम्मेदारी देकर समाज को संगठित और मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है।”

जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह नियुक्ति आगामी दो वर्षों के लिए प्रभावी रहेगी। प्रदेश अध्यक्ष राजेश तंवर ने बताया कि संगठन लगातार समाज में एकता, शिक्षा, युवा जागरूकता और सामाजिक अधिकारों को लेकर कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि संगठन में ऐसे युवाओं को जिम्मेदारी दी जा रही है जो समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। रामकेश गुर्जर लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी निभाते आ रहे हैं तथा समाज को एकजुट करने के प्रयासों में लगातार सक्रिय रहे हैं।

इस नियुक्ति से संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। समाज के लोगों ने भी रामकेश गुर्जर को नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी व्यक्त की और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रविंद्र भाटी सहित प्रदेश पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने रामकेश गुर्जर उर्फ बीपी जहाजिया को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की बात कही।

By Sanatani Sant Reporter

I am an exserviceman presently sadhak Bageshwar Balaji. Presently Working as a religious and social news reporter .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *