पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्री गिरिराज प्रसाद तिवारी जी अब इस दुनिया में नहीं रहे।

माननीय तिवारी जी ने आज अंतिम सांस 03 अक्टूबर 2025 को अपने निज निवास पर ली।

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा उनके अंतिम दर्शन करने तिवारी जी के पैतृक गांव बिडियारी पहुंचे।

तिवारी जी की अंतिम यात्रा एवं उनके दर्शन के लिए लगभग सभी क्षेत्रीय नेता उपस्थित हुए।

स्वर्गीय श्री गिरिराज प्रसाद तिवारी जी उच्च आदर्श एवं व्यक्तित्व के धनी थे। उनका संपूर्ण जीवन परोपकार एवं समाज सेवा में व्यतीत हुआ। तिवारी जी सर्व समाज के लोकप्रिय नेता थे। ऐसा व्यक्तित्व समाज कल्याण के लिए दशकों बाद जन्म लेता है। तिवारी जी की अनुपस्थित उनके परिवार के साथ साथ समाज को भी खलेगी।

स्वर्गीय श्री गिरिराज प्रसाद तिवारी जी की संक्षिप्त जीवनी

श्री गिरिराज प्रसाद तिवारी, पिता का नाम श्री हंसा राम जन्म तिथि एवं स्थान 20/12/1920 विडयारी, जिला -भरतपुर शिक्षा- स्‍नातक (बी.ए.),स्‍नातक (एलएल.बी.),

जीवनसाथी का नाम -श्रीमती शान्ती देवी

व्यवसाय- समाज सेवा, श्रेणी -सामान्य , पद -1972-77 सदस्य, पांचवी राजस्थान विधान सभा1985-90 सदस्य, आठवीं राजस्थान विधान सभा 11/04/1974-31/03/1975 सदस्य, गृह समिति, राजस्थान विधान सभा 31/03/1975-30/04/1977 सदस्य, विशेषाधिकार समिति, राजस्थान विधान सभा संसदीय पद 29/03/1985-31/01/1986 उपाध्यक्ष, राजस्थान विधान सभा 31/01/1986-11/03/1990 अध्यक्ष, राजस्थान विधान सभा सामाजिक पद जिला प्रमुख, जिला परिषद्, भरतपुर सदस्य, कार्यकारिणी, सनातन धर्म विद्यालय, भरतपुर सदस्य, प्रशासक, जिला परिषद्, भरतपुर1968 अध्यक्ष, श्री गांधी सेवा सदन, बयाना, भरतपुर राजनीतिक पद सदस्य, संगठक, जिला कांग्रेस सेवादल, भरतपुर1950-1953 मंत्री, जिला कांग्रेस कमेटी, भरतपुर अन्य पद अध्यक्ष, राष्‍ट्र मण्‍डल संसदीय संघ, राजस्‍थान ब्रांच प्रधान, पंचायत समिति, बयाना, भरतपुर संयोजक, जिला पत्रकार संघ, भरतपुर अन्य जानकारी अन्य जानकारी 1935 से सक्रिय राजनीति में प्रवेश । 1939 में प्रजा मण्‍डल आन्‍दोलन में योगदान ।

अभिरुचि समाज सेवा एवं हरिजन उद्धार प्रकाशन सम्‍पादक साप्‍ताहिक ‘नवयुग संदेश’ भरतपुर

विदेश यात्रा एम्‍स्‍टरडम, स्‍टोकपोम, फ्रेंकफर्ट, जिनेवार, रोम, एथेन्‍स, सेरिओ एवं दुबई

स्थायी पता ग्राम विडयारी, तहसील बयाना, जिला भरतपुर

राजनीतिक चुनावी सफर का सबसे सुंदर परिणाम विधानसभा सभा सदस्यताक्र.सं. सदन सं. जिला चुनाव क्षेत्र दल चुनाव विभाजन सं. कुल प्राप्त मत टिप्पणी निकटतम प्रतिद्धंदी1. 8 भरतपुर भरतपुर (सामान्य) इण्डियन नेशनल कांग्रेस आम चुनाव 30 20009 श्री रामकिशन (मत 14673) अन्तर – 53362. 5 भरतपुर बयाना (सामान्य) कांग्रेस आम चुनाव 21 22841 श्री गोपाल राय (मत 14482) अन्तर – 8359

भगवान श्री तिवारी जी को अपने चरणों में स्थान दें।🙏🏻 जय हिंद वंदे मातरम् जय श्री राम 🙏🏻 पाठक गण यदि लेख में कोई त्रुटि हो तो क्षमा करना 🙏🏻

By Sanatani Sant Reporter

I am an exserviceman presently sadhak Bageshwar Balaji. Presently Working as a religious and social news reporter .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *