Oplus_16908288

राजस्थान : भरतपुर जिले की रूपवास तहसील के अंतर्गत पहाड़ी की वादियों में बसा गांव डुमरिया है। उस खुबसूरत गांव के खूबसूरत वातावरण से अपराध की घिनौनी दुर्गंध आ रही है जैसा कि एक ग्रामीण ने आरोप लगाया है वर्तमान सरपंच पर।

डुमरिया गांव के रहने वाले ओमप्रकाश कामर ने वर्तमान सरपंच पर आरोप लगाया है कि उसकी पुश्तैनी जमीन जिस पर वह चार पीढ़ी से रह रहा था का पट्टा सरपंच ने किसी अन्य गांव के व्यक्ति के लिए जारी कर दिया है। ओम प्रकाश उस घर को छोड़ना नहीं चाहता ।

https://youtu.be/tjQ-nWphwCM

ओमप्रकाश कामर का आरोप है कि उसकी पत्नी और नाबालिक पुत्री के साथ सरपंच और उसके कुछ गुंडो ने मारपीट की उस समय वह वहां मौजूद भी नहीं था वह बंद बरेठा बांध पर किसी पंडित जी की दुकान पर बैठा था जैसा कि वीडियो में बताया गया है।

जब गांव से पत्नी का फोन आया तो वह गांव पहुंचा उसके साथ भी सरपंच और उसके कुछ गुंडो ने मारपीट कर दी।

इस पूरे प्रकरण में पुलिस ने ओम प्रकाश को तो आरोपी बना लिया और सरपंच की शिकायत दर्ज कर ली। धारा 3 के तहत ओमप्रकाश पर मुकदमा दर्ज कर दिया मगर ओमप्रकाश की शिकायत दर्ज नहीं की।

अब ओम प्रकाश प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है और कह रहा मुझे यदि न्याय नहीं मिलता है और पुलिस मेरी शिकायत दर्ज नहीं करती है तो मैं बांध या कुएं में कूद कर अपने बीवी बच्चों के साथ अपनी जान दे दूंगा।

यहीं पर लोकतंत्र की हत्या होती है और संविधान के मौलिक अधिकारों का भी हनन जहां एक पक्ष की सुनी जाए और दूसरे पक्ष को नजरअंदाज कर दिया जाए।

लोकतंत्र की खूबसूरती ही यही है कि वह प्रत्येक नागरिक को अपनी अभिव्यक्ति को प्रकट करने का समान अधिकार प्रदान करता है।

दोषी और निर्दोष का तो फैसला जज करता है मुकदमा दोनों पक्षों का दर्ज होना चहिए क्योंकि दोनों को अपनी बात रखने का अधिकार है। पुलिस को इस पूरे प्रकरण में दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज करके निष्पक्षता से जांच करनी चाहिए और जो दोषी हो उसको सजा दलवानी लानी चाहिए।

ओमप्रकाश कामर की भी मांग यही है कि जो दोषी हो सख्त सजा मिले और पुलिस निष्पक्षता से जांच करे लेकिन मेरा मुकदमा दर्ज कर ले।

सनातनी संत रिपोर्टर अनुरोध करता है कि प्रशासन दोनों पक्षों को सुने और दोषी हो उसे निष्पक्षता पूर्वक जांच करके सजा दिलाए। जय हिंद वंदे मातरम् जय श्रारीम 🙏🏻

By Sanatani Sant Reporter

I am an exserviceman presently sadhak Bageshwar Balaji. Presently Working as a religious and social news reporter .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *