राजस्थान : भरतपुर जिले के बयाना उपखंड की कारबारी ग्राम पंचायत का गांव है आरामपुरा | यह गांव आजादी के 78 वर्ष बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है | इस गांव में जाने का एकमात्र रास्ता इसके पड़ोस वाले गांव मुआवली से जुड़ता है मगर दुर्भाग्य यह रास्ता दलदल बना हुआ | यह एक कच्चा रास्ता है और इस रास्ते में कहीं से भी पानी आ जाता है तो दलदल जैसी स्थिति हो जाती है क्योंकि इसकी गहराई काफी है |

गांव वालों का कहना है कि इस रास्ते की वजह से प्रतिदिन बच्चे, बुजुर्ग एवं महिलाएं इसमें गिरकर के घायल होते हैं | स्कूल के वाहन इस रास्ते के कारण गांव में पहुंच पाते नहीं उसके बाद गांव में केवल मात्र कक्षा 8 तक स्कूल है यह गांव काफी समस्याओं से जूझ रहा है |

गांव की महिलाओं का कहना है कि हम अपने गांव से बगल वाले गांव मुआवाली में मंदिर के लिए जाते हैं तो हमें जाने में भी बड़ी कठिनाई होती है| उनका तो यहां तक कहना था कि भगवान भी हमारी नहीं सुन रहा है | हम मंदिर जाते हैं क्योंकि मुआवाली में बड़ा मंदिर है वहां यह महिलाएं पूजा करने के लिए जाती हैं तो महिलाओं का कहना है कि भगवान भी हमारी नहीं सुन रहा है |

इस विषय में जब हमारी बात वहां के वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि से हुई तो उनका कहना था कि मैं तो कार्य करने के लिए तैयार हूं |10 लाख रुपए का बजट आया है सरकार की तरफ से जितना इसे हो सकेगा वह मैं कर दूंगा | गांव वालों का कहना है कि 10 लाख रुपए से कुछ नहीं होने वाला क्योंकि रास्ता काफी गहरा है यदि पहले रास्ते को भरा जाए और उसको लेवल में लाया जाए जमीन के तो फिर इसमें से दलदल जैसी समस्या खत्म हो सकती है अन्यथा यह पैसा भी पानी की तरह रह जाएगा |

गांव वालों की मांग है कि सरकार इस रास्ते का निर्माण सही तरीके से करे तो दलदल जैसी समस्या खत्म हो सकेगी | |

हमारे सनातनी संत रिपोर्टर ने जब ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की वह वीडियो आप देख सकते हो |

By Sanatani Sant Reporter

I am an exserviceman presently sadhak Bageshwar Balaji. Presently Working as a religious and social news reporter .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *