Site icon sanatanisantreporter.com

कारवाड़ी पीलूपुरा शहीद स्थल पर रीट 372 अभ्यर्थियों के समर्थन में पहुंचे पारस गुर्जर, 23 मई को अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान

REET 372 अभ्यर्थियों के समर्थन में पहुंचे पारस गुर्जर | पीलूपुरा शहीद स्थल से सरकार को चेतावनी #news

भरतपुर/कारवाड़ी पीलूपुरा।

कारवाड़ी पीलूपुरा शहीद स्थल पर चल रहे रीट 372 अभ्यर्थियों के धरने के 11वें दिन मंगलवार को राजलानी (जोधपुर) के सरपंच एवं युवा नेता पारस गुर्जर धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने गुर्जर समाज के 76 वीर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा रीट 372 अभ्यर्थियों के संघर्ष को अपना समर्थन दिया।

इस दौरान पारस गुर्जर ने कहा कि रीट 372 अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने के लिए समाज एकजुट होकर संघर्ष कर रहा है। उन्होंने 23 मई को आयोजित होने वाले बलिदान दिवस पर अधिक से अधिक संख्या में कारवाड़ी पीलूपुरा शहीद स्थल पहुंचने का आह्वान किया। साथ ही राजस्थान सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अभ्यर्थियों को समय रहते न्याय प्रदान किया जाए।

धरना स्थल पर युवा नेता पारस गुर्जर सरपंच राजलानी (जोधपुर), रवि पोसवाल सरपंच, जीतू परमंद्रा, ऋषिराज मावई, रूपेंद्र गुर्जर समोगर, रिंकू करवाड़ी, तेजभान गुर्जर, अशोक मावई, विक्रम मावई सहित कई समाजबंधु मौजूद रहे।

वहीं रीट 372 अभ्यर्थियों में निर्भान सिंह महरावर, अरुण तिघरिया, राजवीर बड़ागांव, वेदी पसोपा, योगेंद्र चंदनगांव और बलराम झालावाड़ सहित कई अभ्यर्थी धरना स्थल पर उपस्थित रहे।

अभ्यर्थियों ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

सनातनी संत रिपोर्टर सूत्र रिपोर्ट, बयाना भरतपुर

Exit mobile version