पुलिस के अनुसार, गांव में बंटी पुत्र रमेश गुर्जर और दशरथ पुत्र वृंदावन गुर्जर के पक्षों के बीच रास्ते की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह इसी बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे विवाद ने उग्र रूप ले लिया।
झगड़े के दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और पथराव भी किया गया। इस हिंसक झड़प में दशरथ गुर्जर (35) और उनके भाई बिशन की पत्नी रिंकी (30) घायल हो गए।
घायलों को तत्काल बयाना उप जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दशरथ की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भरतपुर रेफर कर दियाअस्पताल
में भर्ती घायल दशरथ गुर्जर ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के बंटी, जनक सिंह, ओमा उर्फ साहब सिंह, चतर सिंह, सियाराम, जितेंद्र, गुड्डी और मंतेश सहित अन्य लोग पूर्व नियोजित तरीके से उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और महिलाओं के साथ भी बेरहमी से दुर्व्यवहार कियाघटना
का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग घर में घुसकर महिला-पुरुषों के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। वीडियो में महिलाओं को बाल पकड़कर जमीन पर गिराने और घसीटने के दृश्य भी कैद हैं।
गढी बाजना थानाधिकारी श्यामलाल मीना ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
खबर: सनातनी संत रिपोर्टर सूत्र रिपोर्ट

