Site icon sanatanisantreporter.com

बयाना: गंदगी के अंबार पर मुस्लिम कॉलोनी, महामारी का खतरा; क्या प्रशासन को है किसी बड़े हादसे का इंतज़ार?

बयाना: गंदगी और बदबू का केंद्र बनी मुस्लिम कॉलोनी


भरतपुर जिले की बयाना नगर पालिका के अंतर्गत कमल होज नाला, जो गणेशी मार्केट और बट्टा मार्केट के बगल में स्थित है, पिछले कई वर्षों से सफाई न होने के कारण नरक बन चुका है। यहाँ मुस्लिम कॉलोनी के पीछे गंदगी का अंबार लगा है, जिससे उठने वाली भयंकर बदबू ने स्थानीय निवासियों और राहगीरों का जीना मुहाल कर दिया है।

“प्रशासन हमारी सुनवाई नहीं कर रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। हमें महसूस हो रहा है कि हमारे साथ भेदभाव किया जा रहा है।”
— स्थानीय निवासी

अधिकारी का पक्ष:

नगर पालिका ईओ अनीता कुशवाहा का कहना है कि टेंडर हो चुके हैं और 15 मई के बाद नाले की सफाई का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

⚠️ यहाँ महामारी फैलने का गंभीर खतरा बना हुआ है!

Exit mobile version