बयाना (भरतपुर) | बयाना ब्लॉक में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है | ब्लॉक सीएमएचओ के औचक निरीक्षण में कई ग्रामीण चिकित्सा संस्थानों में गंभीर लापरवाही उजागर हुई, इसके बाद संबंधित चिकित्सकों को नोटिस जारी किए गए हैं |
निरीक्षण के दौरान सिंघाडा पीएचसी प्रभारी डॉ. दीप्ति, ब्रह्मबाद पीएचसी प्रभारी डॉ. गौरव सिंह और बंधबारैठा पीएचसी प्रभारी डॉ. विमर्थ व्यास अनुपस्थित मिले। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार मिल रही डॉक्टरों की गैरहाजिरी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह औचक निरीक्षण किया गया था।

बीसीएमओ ने अस्पतालों की व्यवस्थाओं की भी विस्तृत जांच की। इस दौरान साफ-सफाई की स्थिति, दवा स्टॉक, ओपीडी रजिस्टर, लैब सेवाएं और टीकाकरण रिकॉर्ड की जांच की गई। कई स्थानों पर व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता भी पाई गई।
अधिकारियों ने चिकित्सकों और स्टाफ को निर्देश दिए कि मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए और अनावश्यक रेफरल से बचा जाए। साथ ही गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर उपचार देने के निर्देश भी दिए गए।
गर्मी के मौसम को देखते हुए हीट स्ट्रोक, डायरिया और वायरल बीमारियों को लेकर सभी स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।
बीसीएमओ ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण जारी रहेगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत किया जा सके।
खबर सनातनी संत रिपोर्टर सूत्र
सौजन्य से – वरिष्ठ पत्रकार महेश शर्मा