Site icon sanatanisantreporter.com

बयाना: डेंटल हॉस्पिटल के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर

बयाना (भरतपुर) | स्थानीय गांधी चौक स्थित एक डेंटल हॉस्पिटल के बाहर से एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है | पीड़ित ने आज शुक्रवार को भयानक कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर मामला दर्ज करने और बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है |

कल शाम को हुई वारदात

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, रूदावल थाना क्षेत्र के माडापुरा निवासी तोयमसिंह पुत्र राधेश्याम जाट बीते कल, गुरुवार (21 मई 2026) को शाम करीब 6:30 बजे गांधी चौक स्थित अग्रवाल डेंटल हॉस्पिटल आए थे। उन्होंने अपनी बाइक अस्पताल के बाहर खड़ी की और अंदर डॉक्टर के पास चले गए। जब वे डॉक्टर को दिखाकर वापस बाहर आए, तो उनकी मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली।

घटना का CCTV फुटेज

https://sanatanisantreporter.com/wp-content/uploads/2026/05/1000474071.mp4

काफी तलाश के बाद भी नहीं लगा सुराग

पीड़ित ने बताया कि बाइक न मिलने पर उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की और काफी देर तक इधर-उधर तलाश किया, लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं लग सका। कोई अज्ञात चोर अस्पताल के बाहर से उनकी मोटरसाइकिल चुरा ले गया।

Oplus_16908288

वाहन की पहचान

चोरी गई मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स (CD Deluxe) है, जिसका विवरण इस प्रकार है:

रजिस्ट्रेशन नंबर: RJ14 ES 8987

इंजन नंबर: HA11EAB9D04627

चेसिस नंबर: MBLHA11ED89D02023

यह मोटरसाइकिल पीड़ित के पिता राधेश्याम ने साल 2014 में पंजीकृत मालिक गोपाल लाल यादव से इकरारनामे के जरिए खरीदी थी, जिसका उपयोग पीड़ित ही कर रहा था। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबर: शिकायत कर्ता के आधार पर

आपकी इसमें क्या राय है कमेन्ट अवश्य करें |

Exit mobile version