भरतपुर जिले की की कई तहसीलों में नशे का प्रकोप बढ़ रहा है | युवाओं में जागरूकता का अभाव है और इसके कारण वह इसके दोष परिणाम को समझ नहीं पा रहे हैं| अक्सर सड़क के किनारे किसी न किसी शहर में इस तरह आप देख रहे हो कोई न कोई व्यक्ति मिल जाता है यह आए दिन की बात है और आम बात हो गई है|

सरकार की नशा मुक्ति अभियान एवं अन्य सामाजिक संगठनों की पहल नाकाम नजर आ रही है | यदि युवाओं में जागरूकता नहीं है तो सर्वप्रथम सरकार को अवैध शराब नकली शराब एवं अन्य मादक पदार्थ जो खुलेआम बेके जा रहे हैं उन पर रोक लगानी होगी |
आज आपको इस तरह की तस्वीर लगभग हर प्रदेश में मिल जाती है | यह आज के युवाओं के लिए आम बात हो गई है कि नशा उनकी आदत सी बनता जा रहा है |
पिछले कई वर्षों से युवाओं में बढ़ता हुआ नशा उनको अपराध की तरफ धकेल रहा है ऐसे में अभिभावकों को भी ध्यान देना होगा अपने बच्चों पर कि उनके बच्चे किसकी संगति कर रहे हैं और उनकी दिनचर्या क्या है | यह चिंता का विषय है कि आज अभिभावक अपने बच्चों पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं | बच्चे बढ़ती हुई उम्र में खासकर किशोर अवस्था में एक अच्छे मार्गदर्शन की कमी से वह अपने मुकाम से भटक रहे हैं और गलत रास्ते पर जा रहे हैं |
यदि इस पर तुरंत प्रभाव से ध्यान नहीं दिया गया तो युवा पीढ़ी का नशे की तरफ इस तरह बढ़ता देश की भविष्य के लिए प्रश्न खड़ा करता है | यह हम सब की जिम्मेदारी है कि हम सब मिलकर नशा मुक्ति के लिए प्रयास करें और भारत को नशा मुक्त बनाने में मदद करें |



Leave a Reply