भरतपुर जिले का चमत्कारी धाम है टोडा वाले सिद्ध बाबा और टोडा वाले हनुमान जी का स्थान लगभग 500 वर्ष पूर्व का बताया जाता है।

Posted by

राजस्थान के भरतपुर जिले में स्थित बंद बरेठा की पहाड़ियों में डुमरिया और नगला तुला ग्राम बसा हुआ है जो की बयाना तहसील के अंतर्गत आता है। यहां पर स्थित है टोड़ा वाले सिद्ध बाबा और टोडा वाले हनुमान जी का मंदिर।

स्थानीय निवासियों के अनुसार यह धाम बहुत ही चमत्कारी है।

यहां पर सिद्ध बाबा के काफी चमत्कार देखे गए हैं। हम आपको सिद्ध बाबा का एक चमत्कार बताने जा रहे हैं उससे पहले धाम के बारे में जानें। इसी धाम पर सिद्ध बाबा का स्थान है। यहां हनुमान जी की प्रतिमा को काफी प्राचीन काल से बताया जाता है। यहां भगवान भोलेनाथ का मंदिर भी है।

भाद्रपद शुक्ल पक्ष पंचमी को यहां हर वर्ष भरतपुर जिले का सबसे बड़ा दंगल आयोजित होता है।

सिद्ध बाबा के चमत्कार की कहानी

स्थानीय निवासियों के अनुसार हमारे सनातनी संत रिपोर्टर को बताया कि एक बार यहां पर किसी संत महात्मा ने भंडारा किया था। भंडारे के मध्य में घी खत्म हो गया था। इस बात को लेकर ग्रामीणों ने महात्मा जी को बताया तो महात्मा ने वहां पर स्थित एक कुएं से पानी निकाल कर कढ़ाई में डालने को बोला और उस पानी से पूए पकाने के लिए कहा फिर क्या था ग्रामीणों ने महात्मा जी की बात मानी और ऐसा ही किया।

चमत्कार हुआ कि पानी से घी की तरह ही पूए पकने लगे।

और इस चमत्कार को देखकर सभी हैरान हो गए।

ऐसे ही एक अन्य चमत्कार की कहानी को और बताया जो वीडियो देखने पर आपको पता लग जाएगी।

यदि आप इस स्थान पर आना चाहते हैं तो इसका पता है

राजस्थान भरतपुर डिस्ट्रिक्ट तहसील बयाना ग्राम नगला तुला डुमरिया।

यहां पर रुंड बाबा का किला भी स्थित है जिसकी कहानी सिद्ध बाबा से जुड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories